फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   law faculty students make protset against his professor at bhu

बीएचयूः लॉ फैकल्टी में प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा

Mon, 22 May 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
law faculty students make protset against his professor  at bhu
लॉ फैकल्टी में सभी गेट बंद कर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू के विधि संकाय के छात्र शिक्षक के खिलाफ सोमवार दोपहर में धरने पर बैठ गए। फैकल्टी के सभी गेट बंद कर उन्होंने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्र को अपशब्द कहा और उसे अपने कमरे से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


छात्रों संग अभद्र व्यवहार की ये उनकी तीसरी घटना है। कई बार उनके खिलाफ शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। 
छात्रों ने बताया कि तीन मई को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की ‘मुस्लिम लॉ’ की परीक्षा में सभी छात्रों को एक समान अंक दिए गए थे।

इसे लेकर वे उनसे बातचीत करने गए थे लेकिन उन्होंने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। धरने पर बैठे छात्रों की मांग थी कि उन्हें तत्काल सस्पेंड किया जाए। 
मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने के आश्वासन पर शाम पांच बजे धरना समाप्त हुआ।

जांच कमेटी में संकाय के बाहर के प्रोफेसर होंगे। छात्रों की कॉपियां फिर से जांची जाएंगी। संकाय प्रमुख प्रो. डीके शर्मा ने बताया कि कुलपति शहर के बाहर हैं। उनके आने के बाद जांच कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed