{"_id":"5ef4ed39f513ee191516f310","slug":"lalkumar-of-kashi-s-name-proposed-for-dronacharya-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के लाल का कमाल, इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नाम हुआ प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के लाल का कमाल, इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नाम हुआ प्रस्तावित
Fri, 26 Jun 2020 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
लाल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
काशी में जूडो खेल में जान फूंकने वाले महमूरगंज निवासी लाल कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है। यूपी जूडो संघ के सीईओ मुनव्वर अंजार ने बताया कि वाराणसी के लाल कुमार और लखनऊ की सुषमा का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में पढ़ाई लिखाई और खेल कैरियर के बाद पिछले 22 सालों से 51 वर्षीय लाल कुमार सिगरा डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंशकालिक जूडो प्रशिक्षक रहे हैं। 1993 में जब लाल सिगरा स्टेडियम में आए तो जूडो खेल की स्थिति बेहद खराब थी। हालांकि इससे पहले जूडो का बस अस्तित्व मात्र था।
विज्ञापन
मगर लाल की लगन और जी तोड़ मेहनत ने कुछ ही वर्षों में जूडो खेल में जान डाल दी। जिसका नतीजा हुआ जिले के 50 खिलाड़ियों राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों पदकों पर कब्जा जमा लिए। लाल यहीं नहीं रुके और खिलाड़ियों में ऐसा जोश भरा कि काशी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक पाने से नहीं चूके।
विज्ञापन
इन्होंने भट्टी गांव को जूडो विलेज के नाम से विख्यात भी किया जहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपना लोहा देश विदेश में मनवाया। लाल की इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत जापान की एक कंपनी ने एशियन इस्माइल नाम से लाल के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी। जिसमें लाल की तमाम उपलब्धियों और उनके द्वारा देश को समर्पित खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।