फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lalit upadhyay of varanasi selected in Indian team for Hockey World Cup 2023 said India will win title

Varanasi: हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में काशी के लाल ललित का चयन, बोले- भारत के नाम होगा खिताब

Fri, 23 Dec 2022 10:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

वाराणसी के भगतपुर निवासी ललित उपाध्याय का चयन हॉकी विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम के लिए किया गया है। वो तीसरी बार हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
 

विज्ञापन
lalit upadhyay of varanasi selected in  Indian team for Hockey World Cup 2023 said India will win title
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर ललित उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

हॉकी विश्व कप टीम का हिस्सा बनने की खुशी और उत्साह ओलंपियन ललित उपाध्याय के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। ललित ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम में उत्साह है। अपने ही देश में होने वाली हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में टीम खाली हाथ नहीं रहेगी। टीम की तैयारी पूरी है और एक बार फिर से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बातचीत के दौरान ललित ने कहा कि जैसे ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 सालों के सूखे को खत्म किया, उसी तरह हॉकी विश्व कप में 1975 के बाद जीत दर्ज करके नया इतिहास लिखने उतरेगी। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


अपने खेल करियर में दो बार विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके ललित ने बताया कि ओलंपिक के बाद विश्व कप 2023 के लिए टीम में काफी बदलाव हुआ है। भारतीय हॉकी टीम सन 1975 का इतिहास एक बार फिर से दोहराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ललित के गांव में जश्न का माहौल

lalit upadhyay of varanasi selected in  Indian team for Hockey World Cup 2023 said India will win title
ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

ओलंपियन ललित का टीम में चयन की खबर मिलने के बाद उनके गांव भगतपुर में खुशी छा गई। उनके बडे़ भाई अमित उपाध्याय ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का एशियन चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिस तरह का प्रदर्शन रहा, उसे देख विश्व कप में पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं। 

ललित बीते दो विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं इस बार तीसरा मौका मिला है तो कोई कोर कसर बाकी नहीं होगा, इस बार पदक पक्का है। ललित इससे पहले वर्ष 2014 में नीदरलैंड में और 2018 भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी विश्व कप में खेल चुके हैं।

lalit upadhyay of varanasi selected in  Indian team for Hockey World Cup 2023 said India will win title
ललित उपाध्याय के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इसमें भारतीय टीम को शीर्ष तीन टीमों में भी जगह नहीं मिल पाई थी। पिता सतीश उपाध्याय ने बेटे तीसरी बार विश्व हॉकी प्रतियोगिता में चयन पर खुशी जताते हुए कहा बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस बार भी टीम देश के लिए पदक लाएगी। 

ये हैं ललित की उपलब्धियां

अपने 15 साल से अधिक के करियर में तीन बार एशियन चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण और एक बार कांस्य पदक, विश्व लीग मैच में कांस्य पदक, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में रजत, एशिया कप में स्वर्ण, एशियाई खेल में कांस्य और ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं हिस्सा ले चुके है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed