वाराणसी: पति की पिटाई से घायल पत्नी की मौत, मछली बनाने को लेकर हुआ था विवाद, होली वाले दिन से थी अस्पताल में भर्ती
होली वाले दिन (18 मार्च) को पारिवारिक विवाद में भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र राजभर ने अपनी पत्नी राधिका (32) को मारपीट कर घायल कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में होली के दिन पति और पत्नी में मछली बनाने का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पति की पिटाई से घायल पत्नी की उपचार के दौरान शुक्रवार रात अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र राजभर (32) वर्ष रंगाई-पुताई का काम करता है। उसकी शादी सराय तख्ती थाना बड़ागांव निवासी ओमप्रकाश राजभर की पुत्री राधिका से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद एक पुत्र अनुज 7 वर्ष व पुत्री अनुष्का 3 वर्ष हुई।
लोहे के बर्तन से पत्नी पर बोला हमला
होली के दिन 18 मार्च को धर्मेंद्र ने पत्नी से मछली बनाने के लिए कहा। इनकार करने पर पति और पत्नी में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति धर्मेंद्र ने राधिका की लोहे के बर्तन से पिटाई कर दी। जिससे राधिका लहूलुहान हो गई।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने राधिका को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। राधिका के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर धारा मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया आरोपी पति धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।