फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lack of stretcher in BHU hospital, raised issue of disorde

बीएचयू अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी, अव्यवस्था का उठाया मुद्दा

Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lack of stretcher in BHU hospital, raised issue of disorde
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। मजबूरी में स्ट्रेचर पर इलाज कराना पड़ रहा है, लेकिन वह भी समय से नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह स्ट्रेचर की कमी है। कई स्ट्रेचर टूटे भी पड़े हैं, जिन्हें मरम्मत का इंतजार है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्ट्रेचर की कमी के साथ ही अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा एमएस के सामने उठाया। ज्ञापन देकर समस्याओं को तत्काल दूर कराने की मांग की। प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में एमएस ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के निदेशक को संबोधित ज्ञापन एमएस को सौंपा। बताया कि इमरजेंसी विभाग में ब्रेन हैमरेज की मरीज श्यामदेई (65) की तबीयत बिगड़ने पर परिजन 29 अगस्त की दोपहर ढाई बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर नहीं मिलने की वजह से करीब आधे घंटे तक महिला को एंबुलेंस में रहना पड़ा। एक घंटे बाद स्ट्रेचर मिला, लेकिन तब तक मरीज की स्थिति इतनी खराब हो गई कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान बीएचयू इकाई अध्यक्ष राहुल यादव, कुंवर विक्रम चौहान, राधेश्याम यादव, विकास, पवन, आजाद, अवनीश, विश्वजीत, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed