फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   labours make protest in front of sonebhadra mp at chandauli

अवैध खनन की पड़ताल करने पहुंचे सोनभद्र सांसद को मजदूरों ने घेरा

Sun, 21 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Sun, 21 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
labours make protest in front of sonebhadra mp at chandauli
अवैध खनन का निरीक्षण करने गए थे सांसद छोटेलाल - फोटो : अमर उजाला
काशी वन्य जीव प्रभाग चंद्रप्रभा रेंज की पहाड़ियों पर अवैध खनन की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार का गायघाट के समीप मजदूरों ने घेराव कर दिया। सांसद के घेराव की सूचना पर एसडीएम चकिया, जिले की पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी भी पहुंच गई।
विज्ञापन


एसडीएम चकिया समेत पुलिस और पीएसी के अधिकारी मजदूरों को समझा बुझाकर सांसद को शिकारगंज पुलिस चौकी तक सुरक्षित पहुंचाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती गांव में प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार की रात सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार ने पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित टकटकपुर गांव में प्रवास किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने सांसद को वन विभाग और खनन माफियाओं की मिलीभगत से हो रहे अवैध खनन की जानकारी दी। रविवार की सुबह सांसद भाजपा कार्यकर्ताओं और वन विभाग के अधिकारियों संग खनन क्षेत्र का निरीक्षण करने पहाड़ों पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ही अवैध खनन से जुड़े सैकड़ों मजदूरों ने पत्थर के बोल्डर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया तथा नारेबाजी करते हुए सांसद का घेराव कर लिया। वे अवैध खनन को वैध करने तथा उनकी रोजी रोटी पर लात न मारने की मांग कर रहे थे।


अधिकारियों ने मजदूरों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद सांसद, भाजपा नेताओं एवं वनकर्मियों को मुक्त कराया। एसडीएम जवाहर लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घेराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed