{"_id":"5ffc7ca98ebc3e33375987fb","slug":"labor-dies-after-being-crushed-by-a-truck-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 11 Jan 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टी के पास सोमवार शाम साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। समझाने पर रात 10 बजे जाम समाप्त हुआ।
जरगो गांव निवासी प्रदीप शर्मा (35) स्थानीय बाजार स्थित एक कबाड़ की दुकान पर रहकर मजदूरी करता था। देर शाम वह साइकिल से घर जा रहा था। शेखपुर चट्टी के पास मऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को धक्का मार दिया। हादसे में मजदूर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक का पहिया मजदूर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।
आस-पास के लोगों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। उधर, दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों को समझाया गया। जंगीपुर विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव के आश्वासन पर रात 10 बजे जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।