फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Labor dies after being crushed by a truck in ghazipur

गाजीपुरः ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 11 Jan 2021 09:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Labor dies after being crushed by a truck in ghazipur
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टी के पास सोमवार शाम साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। समझाने पर रात 10 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जरगो गांव निवासी प्रदीप शर्मा (35) स्थानीय बाजार स्थित एक कबाड़ की दुकान पर रहकर मजदूरी करता था। देर शाम वह साइकिल से घर जा रहा था। शेखपुर चट्टी के पास मऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को धक्का मार दिया। हादसे में मजदूर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक का पहिया मजदूर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। उधर, दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों को समझाया गया। जंगीपुर विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव के आश्वासन पर रात 10 बजे जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed