फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kyoto university and bhu will come together environment

पर्यावरण पर साथ काम करेंगे क्योटो विश्वविद्यालय और बीएचयू

Fri, 22 Dec 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
kyoto university and bhu will come together environment
विश्वविद्यालय पहुंचे जापानी राजदूत केन्जी हिरामात्सु - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण संरक्षण के लिए क्योटो विश्वविद्यालय, जापान और बीएचयू साथ मिलकर काम करेंगे। शोध के साथ ही पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक और छात्र परस्पर सहयोग को बढ़ावा देंगे। गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचे जापानी राजदूत केन्जी हिरामात्सु ने कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी के अलावा पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की निदेशक प्रो. कविता शाह से इस अनुबंध पर विस्तृत बातचीत की। केएन उडप्पा सभागार में आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए जापान में चल रहे कार्यों का मॉडल भी दिखाया। 
विज्ञापन


‘पर्यावरण के क्षेत्र में भारत के लिए जापान के अनुभव व योगदान’ विषयक इस संगोष्ठी में हिरामात्सु ने बताया कि जापान सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए कौन सी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए अपनाई जा रही तकनीकों की भी उन्होंने जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि जापान सरकार ने प्रदूषण जनित रोगों से निजात के लिए राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर सख्त नियम-कानून बनाए और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया। उन्होंने जापान सरकार की मदद से मेट्रो रेल, इंटेलिजेंट परिवहन तंत्र, गंगा एक्शन प्लान सहित भारत में संचालित अन्य परियोजनाओं की भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रो. जीएस सिंह, प्रो. एएस रघुवंशी, प्रो. कुमार पंकज, प्रो. रोयाना सिंह आदि मौजूद रहे। 

जापान के राजदूत केन्जी हिरामात्सु ने गुरुवार को नगर निगम प्रेक्षागृह के स्थान पर जापान सरकार के सहयोग से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया। 120 करोड़ की लागत से 2.8 एकड़ में बनाए जाने वाले इस कन्वेंशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


जापानी राजदूत ने अब तक के कार्यों की प्रगति के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed