फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kishan mahapanchayat organised by congress in varanasi

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बोले नाना पटोले, किसानों को हक दिलाएगी किसान कांग्रेस

Sat, 19 Jan 2019 12:04 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 19 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Kishan mahapanchayat organised by congress in varanasi
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : amar ujala
वाराणसी में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना हो या रिंग रोड फेज-2 का, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत अगर मुआवजा नहीं मिलता और पुनर्वास का इंतजाम नहीं होता तो एक इंच भी जमीन नहीं देना। कांग्रेस आपके साथ है और मैं खुद आपको हक दिलाने आऊंगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजातालाब में आयोजित किसान महापंचायत में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए किसानों का समर्थन मांगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पांडेय ने कहा कि वाराणसी में भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। कोआर्डिनेटर देवेंद्र पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश में किसान कल्याणकारी योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल में किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी सभी परेशान हैं। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आज किसानों से उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है। खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है और उनकी खड़ी फसल रौंद दी जा रही है।

उधर, किसान महापंचायत के दिन के 11 बजे के कार्यक्रम में नाना पटोले शाम को चार बजे पहुंचे। सुबह से ही तैयारी में जुटे किसान धीरे-धीरे निकलते चले गए। पटोले जब पंडाल में पहुंचे तो आधा पंडाल खाली हो चुका था।

करीब 15 दिन पहले से किसान महापंचायत की तैयारी चल रही थी। लेकिन का असर दिखा। नाना पटोले डेढ़ बजे लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पहुंच गए थे लेकिन जगह-जगह स्वागत समारोह के चलते विलंब होता गया।

सत्ता में आकर राम को भूल गई भाजपा

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर के प्रश्न पर कहा कि रामलला के ताले खोलने का काम राजीव गांधी ने किया था। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए राम के नाम का सहारा लिया और सरकार बनने पर राम को भूल गई।

प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि आप ने राम मंदिर निर्माण की कसम के साथ सत्ता बनाई पर क्या कभी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने गए। क्या कांग्रेस राम मंदिर बनाएगी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सर्व धर्म आस्था वाली पार्टी है।

यदि हिंदू धर्म की आस्था का सवाल है तो कांग्रेस उस कार्य को भी पूरा करेगी। सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि ये दोनो पार्टियां स्वतंत्र हैं। हम खुद के भरोसे चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed