{"_id":"5ed6a7568ebc3e902d0a9d93","slug":"kisan-city-news-vns5280453126","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन रेट से ज्यादा दाम पर व्यापारी खरीद रहे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन रेट से ज्यादा दाम पर व्यापारी खरीद रहे गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इस बार क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं बचने में रुचि नहीं ले रहे हैं। कारण कि व्यापारी समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट पर घर से ही गेहूं खरीद ले रहे हैं। 15 अप्रैल से एक जून तक महज दस फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। 15 जून तक ही केंद्र चालू रहना है। ऐसे में लक्ष्य से काफी कम गेहूं खरीद होने की उम्मीद है।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए 35 क्रय केंद्र बनाए है। गेहूं की निर्धारित कीमत 1925 रुपये प्रति क्विंटल है। व्यापारी किसानों के घर से ही 2000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं। किसानों को क्रय केंद्र तक अपना गेहूं बेचने के लिए 15- 20 रुपये प्रति क्विंटल खर्च करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोडिंग के नाम पर 25 रुपये प्रति क्विंटल देना है। ऐसी स्थिति में किसानो को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पर समर्थन मूल्य से भी 50-60 रुपये कम कीमत पड़ रही है। जिला विपणन अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण एक अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से 15 जून तक समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी। एक जून तक 425 किसानों से 1570.67 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई। जो 15000 मीट्रिक टन लक्ष्य का 10.47 प्रतिशत ही है। जबकि पिछले साल 46 दिनों में 11239 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर किसानों ने टोकन तो लिया लेकिन गेहूं बेचने नहीं आए। क्योंकि कई फ्लोर मील किसानों का गेहूं 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा।
इनसेट----
नरायनपुर समिति पर 208 क्विंटल ही खरीद
चिरईगांव। गेहूं खरीद के लिए निर्धारित तिथि 15 जून बहुत नजदीक है। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय की स्थिति बेहद खराब है। यूपीएग्रो भगतुआ केंद्र पर 6500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 554 क्विंटल, सहकारी समिति गोपपुर छाही पर 1500 क्विंटल के सापेक्ष 330 क्विंटल, नरायनपुर समिति पर 208 क्विंटल खरीद की गई।