फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए आगे आया किन्नर समाज, समर सिंह को सख्त सजा देने की मांग

Mon, 15 May 2023 02:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 02:45 PM IST
सार

Akanksha Dubey Case Update: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए किन्नर समाज ने आवाज बुलंद की है। सोमवार को गुलिस्ता एकता किन्नर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर अपनी टीम के साथ कचहरी पहुंची।
 

विज्ञापन
Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh
वाराणसी कचहरी में सलमान किन्नर और आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। इस मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर रखा है। लेकिन ये प्रकरण जल्द ही सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। इस बीच आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए किन्नर समाज ने आवाज बुलंद की है।

विज्ञापन


सोमवार को गुलिस्ता एकता किन्नर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर अपनी टीम के साथ कचहरी पहुंची। उनके साथ आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे भी मौजूद रहीं।  पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिलने और उन्हें प्रार्थना पत्र देने पहुंची किन्नरों ने कहा कि आकांक्षा के साथ गलत हुआ है।
विज्ञापन


किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान किन्नर ने कहा कि यदि जल्द ही आकांक्षा की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना नहीं की जाती है तो वह वाराणसी जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिग्गज नेता की भतीजी बनकर सेवानिवृत्त कर्नल से की दोस्ती, फिर ठग लिए 21 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

पीएम और सीएम से सीबीआई जांच की मांग

Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh
आकांक्षा दुबे ने वीडियो में लगाए थे समर सिंह पर आरोप - फोटो : अमर उजाला

सलमान किन्नर ने कहा कि कहा कि आकांक्षा दुबे देश की बेटी है। वो एक कलाकार थी। सफल अभिनेत्री थी। उसका शोषण हुआ है। समर सिंह ने उसके साथ ऐसा किया। उसकी हत्या की गई है। आकांक्षा ने आत्महत्या नहीं की है। एक वीडियो में आकांक्षा ने कहा था कि मेरे साथ कुछ हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार होगा। इस बात का संज्ञान प्रशासन नहीं ले रहा है। सलमान किन्नर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की।

Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

कहा कि अपराधी को सजा होनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिले। उच्च न्यायलय से निवेदन है कि आकांक्षा और उसकी मां को न्याय मिलना चाहिए। आकांक्षा दुबे की हत्या की साजिश में कई लोग शामिल हैं। साजिश में शामिल लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। आकांक्षा दुबे की मां बयान अच्छे तरीके से दर्ज नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन आकांक्षा दुबे मौत में मामले में ध्यान नहीं दे रही है। सही से जांच नहीं कर रही है। हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की।  

समर सिंह की जमानत अर्जी पर 17 को सुनवाई

Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 17 मई को सुनवाई होनी है।  26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

26 मार्च को होटल के कमरे में मृत मिली थी आकांक्षा

Kinnar Samaj came forward to get justice for Akanksha Dubey demanding punishment for Samar Singh

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed