फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud of RS 21 lakhs with Retired colonel in varanasi by pretending to senior leader niece

Varanasi: दिग्गज नेता की भतीजी बनकर सेवानिवृत्त कर्नल से की दोस्ती, फिर ठग लिए 21 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 15 May 2023 11:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 11:29 AM IST
सार

वाराणसी में ठगी का एक अजीबोगरीब ममाला सामने आया है। सेवानिवृत्त कर्नल से एक महिला ने खुद को दिग्गज नेता की भतीजी बताकर दोस्ती की। दोनों का मोबाइल से संपर्क हुआ था। झांसे में लेकर महिला ने सेवानिवृत्त कर्नल से 21 लाख रुपये की ठगी की। 

विज्ञापन
Fraud of RS 21 lakhs with Retired colonel in varanasi by pretending to senior leader niece
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

एक महिला ने खुद को दिग्गज नेता की भतीजी बताकर वाराणसी के सेवानिवृत्त कर्नल को 21 लाख रुपये की चपत लगा दी। सेवानिवृत्त कर्नल उपेंद्र राघव की तहरीर पर कैंट थाने में वेरोनिका और रमेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नदेसर क्षेत्र की पटेल नगर कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल उपेंद्र राघव ने बताया कि बलिया की रहने वाली कोमल पांडेय ने मोबाइल के माध्यम से उनका परिचय वेरोनिका से कराया था। वेरोनिका ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफे की बात कही थी।

विज्ञापन

बैंक के खाते में 21 लाख रुपये ट्रांसफर किए

वह वेरोनिका के झांसे में आ गए और उसके करीबी रमेश शर्मा के जयपुर स्थित बैंक के खाते में 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। समय बीतता गया और उन्हें उनके निवेश के बदले कुछ नहीं मिला। इसके बाद वेरोनिका पर पैसा लौटाने का दबाव बनाया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें;  संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी में संरक्षित होगा 250 साल का इतिहास, 20 लाख का बजट जारी

महिला ने आईपीएल में सट्टा लगाकर 21 लाख रुपये गंवाने का तर्क भी दिया। अब वेरोनिका का मोबाइल फोन बंद है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

वेरोनिका ने बोले कितने झूठ!

सेवानिवृत्त कर्नल उपेंद्र राघव ने बताया कि वेरोनिका ने ना जने कितने झूठ बोले हैं। वह खुद को प्रधानमंत्री की भतीजी बताती थी। जब उसका मोबाइल स्विच्ड ऑफ हो गया तो उसके संबंध में पता लगाने के लिए उन्होंने पीएमओ से संपर्क किया।  पता लगा कि वेरोनिका का प्रधानमंत्री से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed