फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kinnar are doing the Chhath ceremony of Sun worship for corona in ballia

Chhath 2020: कोरोना से मुक्ति के लिए सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ कर रहा किन्नर समुदाय

Fri, 20 Nov 2020 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 20 Nov 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Kinnar are doing the Chhath ceremony of Sun worship for corona in ballia
किन्नर समुदाय की छठ। - फोटो : अमर उजाला

सूर्यषष्ठी का महापर्व व्रतियों की आस्था जुड़ा है। इसके कारण महिलाएं और पुरुष दोनों इसे पूरे विधान से करते हैं, लेकिन बलिया जिले में इससे इतर किन्नर समुदाय भी डाला छठ का पर्व पूरे विधि विधान के साथ करता है और सूर्यदेव से समाज में अमन-चैन, सुख-शांति एवं अपने यजमानों की समृद्धि की कामना करते हैं।

विज्ञापन


ऐसा नहीं कि इस परंपरा का आगाज अभी हुआ हो। पिछले 16 वर्षों से किन्नर बिरादरी के लोग पूरी तन्मयता और आस्था के साथ सूर्य षष्ठी का महापर्व डाला छठ का व्रत करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

Kinnar are doing the Chhath ceremony of Sun worship for corona in ballia
अस्सी घाट पर देर शाम वेदी की पूजा करने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं पांडेय बाबा के नाम से मशहूर यारपुर बेदुआ निवासी माधुरी किन्नर कहती हैं कि पिछले 16 वर्षों से वह अपनी बिरादरी के लोगों के साथ डाला छठ का पर्व करती आ रही हैं। शुरुआती दौर में उन्हें सामाजिक तौर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होता चला गया।

इस वर्ष वह छठ पर्व में भगवान सूर्य से कोरोना से मुक्ति दिलाने की आराधना करेंगी। अतीत के पन्नों को पलटते हुए माधुरी किन्नर बताती हैं की इस वर्ष तकरीबन आधा दर्जन किन्नर बिरादरी के लोग डाला छठ का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से माधुरी पांडेय, संजू, संटू सिंह, अन्नू चौबे, छोटी, नीलम, वीरेंद्र एवं उत्तम शामिल हैं।
 

Kinnar are doing the Chhath ceremony of Sun worship for corona in ballia
अस्सी घाट पर छट पूजा के लिए वेदी पर दीप जलाकर पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों में छठ के व्रत को लेकर कितनी आस्था और निष्ठा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दीपावली के दिन किन्नर बिरादरी के लोगों ने माधुरी पांडेय के नेतृत्व में छठ व्रत करने वाली मोहल्ले की महिलाओं में साड़ी, फल, पूजा और मिठाई का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed