फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India University Games Four daughters from Varanasi made Punjab team champions

UP: काशी की चार बेटियों ने पंजाब की टीम को बनाया चैंपियन, पूजा ने कैंसर से खोया था पिता, जज्बे से पाया मुकाम

Sat, 06 Dec 2025 10:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 10:47 AM IST
सार

Varanasi News: जयपुर में होने वाले खेलो इंडिया विश्वविद्यालयीय खेल में वाराणसी की चार बेटियों ने पंजाब की टीम को चैंपियन बना दिया। टीम में पहाड़ी गांव की तीन खिलाड़ी भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Khelo India University Games Four daughters from Varanasi made Punjab team champions
टीम को जीत दिलाने वाली वाराणसी की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की चार बेटियों ने अपने बेहतरीन खेल से पंजाब की टीम को शुक्रवार को जयपुर में होने वाले खेलो इंडिया विश्वविद्यालयीय खेल में चैंपियन बना दिया। जीत में अहम भूमिका निभाने वाली पहाड़ी निवासी फुटबॉल खिलाड़ी पूजा ने दो वर्ष पूर्व कैंसर के चलते अपने पिता को खो दिया था लेकिन उनके जज्बे ने उन्हें पंजाब के लवली प्रोफेशनल विवि की छात्रवृति पर बीपीएड में दाखिला दिलाया। इसके बाद फुटबॉल टीम में शामिल होकर उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


चैंपियन टीम में शामिल बरेका इंटरमीडिएट मैदान से फुटबॉल का सफर शुरू करने वाली आंचल भी 8 नेशनल खेल चुकी हैं। कोच भैरव दत्त ने बताया कि 2025 में उनका चयन पंजाब के लवली प्रोफेशनल विवि में हुआ था। पहले वर्ष में ही वह टीम में शामिल हुईं और अब टीम को चैंपियन बना दिया। आंचल की दो बहनें भी फुटबॉल खेलती हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी गांव की तीन खिलाड़ी टीम में शामिल थीं
खेलों अंतर विश्वविद्यलायीय प्रतियोगिता में पंजाब की लवली विश्वद्यालय की टीम में छीत्तुपुर की चांदनी के अलावा पहाड़ी गांव की तीन खिलाड़ी शामिल थीं। पूजा के लगातार नौ वर्ष राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने इंडिया अंडर-16 शिविर में भी हिस्सा लिया। पहाड़ी गांव की संध्या राय ने आठ सीनियर नेशनल में यूपी टीम रही। पार्वर्ती की तीन बहने फुटबॉल खेलती है। वह पांच नेशनल खेल चुकी है। पार्वती के पिता लकड़ी से फनिर्चर बनाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed