फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khadi Exhibition in Varanasi Products worth Rs 68 lakh sold in six days

वाराणसी में खादी प्रदर्शनी: छह दिन में 68 लाख रुपये के उत्पादों की हुई बिक्री

Sun, 26 Dec 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 04:46 PM IST
सार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डीएस भाटी ने बताया कि खादी का उद्देश्य बिक्री करना नहीं है बल्कि लोगों को रोजगार देना है। 

विज्ञापन
Khadi Exhibition in Varanasi Products worth Rs 68 lakh sold in six days
खादी मेला के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से तेलियाबाग स्थित खादी कार्यालय में लगाई गई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में छह दिन में 68 लाख रुपये के खादी उत्पादों की बिक्री हुई। नगालैंड के एंडी और मोंगा सिल्क सहित रेडीमेड ऊनी वस्त्र, हैंडमेड कार्पेट की मांग अधिक है।

विज्ञापन


आयोग के निदेशक डीएस भाटी ने बताया कि खादी का उद्देश्य बिक्री करना नहीं है बल्कि लोगों को रोजगार देना है। इसके तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 19 दिसंबर शुरू प्रदर्शनी में यूपी के अलावा बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र स्थानीय उत्पादों के 110 स्टॉल लगे है। दो जनवरी 2022 तक तीन करोड़ रुपये बिक्री का लक्ष्य है।
विज्ञापन


मेले में खरीदारी संग चख रहे व्यंजनों का स्वाद
बंगीय समाज की ओर से पांडेय हवेली में तीन दिवसीय बांग्ला मेले का आयोजन किया गया। इसमें नए साल के स्वागत को लेकर महिलाएं और युवतियां खरीदारी करने में जुटी रहीं। मेले में लगे 61 स्टॉलों पर ऊन से तैयार सजावटी सामानों के साथ लकड़ी के उपयोगी सामान, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मोजरी, होम फर्निशिंग सहित सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर साज सज्जा आदि के सामानों की खूब खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed