फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad maurya worshiped kashi vishwanath attack on akhilesh yadav varanasi

डिप्टी सीएम की अखिलेश यादव को नसीहत, बोले- बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें, सद्बुद्धि आएगी

Wed, 29 Jan 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jan 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya worshiped kashi vishwanath attack on akhilesh yadav varanasi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बाबा के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने बुधवार सुबह को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधि विधान से षोडशोपचार पूजन कर बाहर निकले मंदिर की ओर से अंग वस्त्र व प्रसाद भेट किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर को भी देखा। विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों के साथ कॉरिडोर में निकले मंदिरों की जानकारी ली और कहा यह बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम बोले अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करें, जिससे उनको सद्बुद्धि आएगी। इस प्रकार की बातें नहीं करेंगे, वह अपना महाज्ञान समाजवादी पार्टी को दें, भाजपा को ना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने उस बयान पर हमला बोला जिस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा ने तीन साल केवल इवेंट में बिता दिए। मायावती के बयान पर कहा कि जो इस देश से जुड़े हैं, उनका हर जगह से स्वागत होता है। देश में जो बाहरी मुल्क से हैं, उनको समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed