फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav Prasad Maurya says some other parties may soon join NDA

राजग में जल्द शामिल हो सकते हैं कुछ और दलः केशव प्रसाद

Sun, 03 Feb 2019 06:53 PM IST
राजेश सैनी न्यूज ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya says some other parties may soon join NDA
केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजग का कुनबा बढ़ सकता है। इसके कम होने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा राम मंदिर का निर्माण कराने को लेकर सरकार कटिबद्ध है। वे रविवार को महंत शिवाला स्थित फनसिटी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने अपना दल एस और प्रदेश भाजपा के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि पिछले चुनाव में जिन दलों से उनकी पार्टी का गठबंधन था वह आज भी बरकरार है और आगे भी रहेगा। यह पूछे जाने पर कि इस गठबंधन में कोई कमी तो नहीं होगी, उन्होंने कहा कि इसमें और नए सदस्य जुड़ सकते हैं। इसके लिए विकल्प खुले हुए हैं। 
विज्ञापन


शास्त्री पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक को लेकर पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुल काफी पुराना हो गया है। टीम जांच कर रही है। अन्य विकास कार्यों के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सरकार में जितना विकास कार्य हुआ, उतना पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ। 

कानून व्यवस्था के लिए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति योगी सरकार में पहले से बेहतर हुई है। पिछली कई सरकारें तो केवल कानून व्यवस्था के नाम पर ही डर जाती थीं। प्रदेश में कानून का राज है। यही भाजपा की नीति है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने कार्यों को तेजी से निबटा रही है। 

हमने पिछली सरकारों के बकाए कार्य को भी पूरा किया। हमारी पार्टी जनहित के कार्यों को पूरा करने के लिए जानी जाती है और हम इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर पूरा कर रहे हैं। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर जरूर बनेगा। हमारी पूरी तैयारी है लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। 


न्यायालय के फैसले के बाद ही कुछ हो सकता है। हम न्याय पालिका का पूरा सम्मान करते हैं। यह पूछे जाने पर कि संतों ने प्रदेश सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उस बारे में वह क्या कहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह संतों का सम्मान करते हैं, उनकी बात पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, सलिल विश्नोई आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed