फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad maurya attack on akhilesh yadav said he went into depression in ghazipur

डिप्टी सीएम का अखिलेश पर हमला, बोले- सत्ता से हटने के बाद बौखलाहट में, डिप्रेशन में चले गए

Tue, 28 Jan 2020 07:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya attack on akhilesh yadav said he went into depression in ghazipur
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय और सैदपुर तहसील मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव डिप्रेशन में चले गए हैं। वह चर्चा में रहने के लिए सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव के पैतृक आवास झुन्नूलाल चौराहा पहुंचे थे। वहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा को पिछड़ों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव सत्ता से हटने के बाद बौखलाहट में हैं। पीएफआई सिमी का दूसरा रूप हैं। पीएफआई का कार्य देश में अराजकता फैलाना है। इस प्रकरण की जांच हो रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा गंगा सफाई के लिए संकल्पित है। इसके पहले सरकारें गंगा सफाई के नाम पर सिफ सरकारी खजाना लूटती थीं।
विज्ञापन


सैदपुर तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा चुनावी मुद्दा नहीं है। यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का मामला है। गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए यह जनजागरण यात्रा संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि गंगा निर्मल रहे और इसके आसपास रहने वाले लोग इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इसमें सहयोग देकर गंगा को पवित्र बनाए रखने की अपील की। इसे राजनीतिक रूप देने का संकेत संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

गंगा के माध्यम से किसानों का विकास हो और आर्थिक संतुलन बना रहे, इसी दृष्टिकोण से सरकार कार्य कर रही है। यह गंगा यात्रा सरकार की एक धार्मिक नहीं, बल्कि जन जागृति यात्रा है। लोग देश के दो चरणों में इस यात्रा को लेकर जनजागरण के लिए निकले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed