{"_id":"5f4418c88ebc3e3cf326f0f4","slug":"keenaram-kshashti-mahotsav-city-news-vns543253778","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाया गया बाबा कीनाराम का जन्म षष्ठी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया गया बाबा कीनाराम का जन्म षष्ठी महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम का जन्मषष्ठी मनाया गया। अवधूत गुरुपद संभव राम के सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन संपन्न हुए।
सोमवार को पड़ाव स्थित आश्रम में प्रात: सफाई श्रमदान के उपरांत पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम ने बाबा कीनाराम की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। उसके पश्चात पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल चिरकुट देवी विहार में हवन का कार्यक्रम संपन्न किया। तदोपरांत मां भगवती की आरती करके पूज्य बाबा ने अघोरान्ना परो मन्त्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम.. के अखंड संकीर्तन का शुभारंभ देवी विहार की पंच परिक्रमा करके किया। अखंड संकीर्तन का समापन 25 अगस्त को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 84वीं जयंती के दिन होगा।
सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों एवं अघोरेश्वर महाप्रभु के शिष्यों की उपस्थिति में मनाया जाने वाला यह पर्व कोरोना के चलते इस वर्ष सिर्फ आश्रमवासियों व संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही देश भर में फैली संस्था की शाखाओं में भी यह पर्व उक्त निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।