{"_id":"6127f2ad8ebc3e2f7302f8c7","slug":"kayakalp-award-to-30-hospitals-health-centers-in-varanasi-division-varanasi-news-vns6081211114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मंडल में 30 अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मंडल में 30 अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी मंडल में तीस स्वास्थ्य इकाइयों (अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों) को कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। जौनपुर में सर्वाधिक 11, चंदौली नौ, वाराणसी की आठ और गाजीपुर की दो स्वास्थ्य इकाइयां शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर वाराणसी के बड़ागांव पीएचसी को पहला, जौनपुर में सीएचसी डोभी चौथा और वाराणसी के चोलापुर सीएचसी को सातवां स्थान मिला है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं में बेहतरी के लिए समय-समय पर मूल्यांकन कराया जाता है। इसमें जांच, इलाज की सुविधाओं के आधार पर ही नंबर मिलते हैं। इस बार वाराणसी मंडल का प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन रहा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी मंडल में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालयों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को मिली उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है।
वाराणसी : पीएचसी बड़ागांव, सेवापुरी, पिंडरा, हरहुआ, सीएचसी चोलापुर, नगरीय पीएचसी मंडुवाडीह, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा।
जौनपुर : सीएचसी डोभी, मुफ्तीगंज, मछली शहर, बरसठी, बदलापुर, पीएचसी मुनगरा, तेजी बाजार, बजरंगनगर, सिंगरामऊ, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय
चंदौली : सीएचसी नौगढ़, धानापुर, सकलडीहा, अतिरिक्त पीएचसी अमडीहा, पीएचसी चहनिया, नियमताबाद, चंदौली, माधोपुर और संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया।
गाजीपुर : पीएचसी मनिहारी, बारचवार।