फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's talent will be showcased at the BRICS summit, with nine stalls showcasing GI products.

Varanasi News: ब्रिक्स सम्मेलन में दिखेगी काशी के हुनर की चमक, सजेंगे जीआई उत्पादों के नौ स्टॉल

Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kashi's talent will be showcased at the BRICS summit, with nine stalls showcasing GI products.
वाराणसी। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उद्योग विभाग की ओर से जीआई उत्पादों के नौ स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें ज्वेलरी, सिल्क उत्पाद, कालीन, लकड़ी के खिलौने समेत विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार देर शाम तक स्टॉलों को अंतिम रूप दे दिया गया। प्रदर्शनी में शिल्पकार अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन भी करेंगे। औषधीय एवं सुरक्षित लकड़ियों तथा प्राकृतिक लाख से निर्मित वुडेन लैकरवेयर एंड टॉयज और पारंपरिक औजारों की सहायता से धातु की चादरों पर उभारी जाने वाली मेटल रिपोजे कला भी काशी की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। ग्लास बीड्स (कांच के मोती) भी प्रदर्शनी का प्रमुख हिस्सा होंगे। इसके अलावा सदियों पुरानी परंपरा को समेटे बनारसी सिल्क उत्पाद, जो अपनी राजसी बुनाई और असली सोने-चांदी की जरी के काम के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, विदेशी प्रतिनिधियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही भदोही और मिर्जापुर क्षेत्र के विश्वप्रसिद्ध कालीन और दरियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed