फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi was respected Matriskti

काशी में हुआ मातृशक्ति का सम्मान

Mon, 09 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kashi was respected Matriskti
अस्सी स्थित सुबह-ए-बनारस के मंच पर सम्मानित महिलाएं। 
मां तो आखिर मां होती है...। उसकी ममता, वात्सल्य और उसके असीम स्वरूप को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। एक दिन मां के नाम करने का मौका आया तो भावनाओं की लहर बह पड़ी। मदर्स डे पर रविवार को श्‍ाहर भर में विविध आयोजन हुए। कहीं मातृशक्ति के रूप में माताओं का सम्मान किया गया तो कहीं उन्हें उपहार आदि भेंट किए गए। मां की ममता और उसके स्नेहमयी आंचल का गुणगान और बख्‍ाान भी हुआ। सोशल मीडिया पर भी मदर्स डे पर भावनाएं साझा की जाती रहीं। फेसबुक, वाट्सएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक-दूसरे को मदर्स डे की बधाई और शुभकामनाओं के साथ अपनी भावनाएं साझा की गईं।
विज्ञापन



मातृ दिवस पर रविवार को अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस के मंच पर अलग-अलग क्षेत्र में योगदान देने वाली चार महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दो सौ लोगों को थायराइड और शुगर की मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। यह कार्यक्रम सुबह-ए-बनारस और पुष्पा खन्ना मेमोरियल निरोगग्राम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिन चार महिलाओं को मातृशक्ति के रूप में सम्मानित किया गया उनमें पद्मश्री प्रो. चूड़ामणि गोपाल, अंकिता खत्री, अंजलि मिश्रा और सुकल्पा मुखर्जी के नाम शामिल हैं। संस्था के प्रधान ट्रस्टी डॉ. नीरज खन्ना ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। नूपुर, भव्या, अंशिका, दिव्या ने अतिथियों को पुष्प भेंट किए। इस मौके पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र प्रमुख डॉ. रत्नेश वर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, मनीष खत्री, नेहा खत्री, रागिनी सरना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मदर्स डे की पूर्व संध्या पर पड़ाव स्थित जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य नाटिका के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान बच्चों को मां की महिमा पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन दीपक बजाज ने अपनी मां के हाथों केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के निदेशक मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदर्स डे पर काशी प्रबुद्ध महिला मंच की ओर से रविवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में मां तू ग्रेट कार्यक्रम में माताओं को सम्मानित किया गया। छवि अग्रवाल, डॉ. रुपाली अग्रवाल और रंनी टंडन, को सुपर मां, बेमिसाल मां, स्वीट मां, स्मार्ट मां आदि टाइटिल से नवाजा गया। संस्था की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने स्वागत किया। संचालन सचिव मनीषा लोहिया ने किया। उधर, आराजीलाइन के बीरभानपुर गांव में ग्राम विकास मंच अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अंकुर सिंह के आवास पर मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। दानगंज क्षेत्र अजगरा और नियार में मातृ दिवस पर लोगों में कांग्रेस नेता सतीश चौबे की ओर से शरबत बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed