फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple will be used AVT of Mahakumbh in varanasi

Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ की एवीटी से काशी विश्वनाथ में बुझेगी आग, छोटी घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान

Sat, 29 Mar 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

Varanasi Latest News: काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ की एटीवी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे आग लगने की छोटी घटनाओं पर काबू पाने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple will be used AVT of Mahakumbh in varanasi
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ के आयोजन के दौरान रेत में आग बुझाने के लिए खरीदे गए ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) का इस्तेमाल श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया जाएगा। एटीवी कमिश्नरेट के अग्निशमन विभाग को मिल गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वनाथ धाम में आग बुझाने की अत्याधुनिक व्यवस्था है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एटीवी की जैसी संरचना है, उसका इस्तेमाल विश्वनाथ धाम छोटी अग्नि दुर्घटना पर काबू पाने के लिए किया जाएगा। एटीवी रेत, दलदल और पानी में आसानी से चल सकता है। संकरी गली में जा सकता है। एटीवी में नौ-नौ लीटर क्षमता वाले तीन सिलिंडर हैं। तीनों सिलिंडर में पानी और फोम भरा रहता है। इसके अलावा यह दो फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य उपकरणों से लैस है। इसीलिए एटीवी को स्थायी रूप से विश्वनाथ धाम में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

एक अप्रैल से ग्रामीण इलाकों में रहेंगे दमकल के दो वाहन

एक अप्रैल से जिले के ग्रामीण इलाकों में दो स्थान पर दमकल की दो गाड़ियां तैनात की जाएंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि राजातालाब तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं है। इसलिए दमकल की एक गाड़ी रोहनिया थाने में तैनात की जाएगी। इसके अलावा चोलापुर या चौबेपुर थाने में दमकल की एक गाड़ी खड़ी कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें; स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में

बिजली के तारों के नीचे की फसल पहले काटें किसान

जिले में बृहस्पतिवार को छह जगह गेहूं के खेत में आग लगी। इसे लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किसानों के लिए सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर खेतों की गेहूं की फसल तैयार हो गई है। आग से सुरक्षा को देखते हुए किसान सबसे पहले बिजली के तारों के नीचे और खंभों व ट्रांसफॉर्मर के आसपास की फसल की कटाई करें। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ही रखें। दिन में गांव में चूल्हे में आग न छोड़ें। बीड़ी या सिगरेट पीकर उसका हिस्सा खेत में या झाड़ियों में न फेंके।

इसे भी पढ़ें; एक अप्रैल से बदलेंगे नियम: बढ़ेगा टोल का बोझ, बगैर सत्यापन वाले चालक नहीं चला सकेंगे ऑटो; पढ़ें- पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed