फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple mahant residence part collapsed in varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास का एक हिस्सा गिरा, 350 वर्ष का रजत सिंहासन मलबे में दबा

Wed, 22 Jan 2020 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple mahant residence part collapsed in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास का एक हिस्सा गिरा। - फोटो : अमर उजाला।

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत के आवास का एक हिस्सा अचानक गिर गया, इस दौरान पंचबदन रजत प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से बच गई। तो वहीं महंत परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें बाबा विश्वनाथ का प्राचीन 350 वर्ष का रजत सिंहासन मलबे मे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वसंत पंचमी पर बाबा के तिलकोत्सव की महंत आवास में आजकल तैयारी चल रही है। इसके साथ ही रंगभरी एकादशी का मच भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर के मंहत कुलपति तिवारी के आवास से सटे एक भवन को जेसीबी द्वारा तोड़ा जा रहा था। ठेकेदार द्वारा सही देखरेख नहीं की गई, जबकि इस भवन में मंहत जी का पूरा परिवार रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंदिर प्रशासन ने मंहत का भवन क्रय कर लिया है और उन्हें होली तक रहने की मोहलत दी गई है। वहीं मंदिर के मंहत कुलपति तिवारी की फिलहाल तबियत ठीक नहीं है। आरोप है कि ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, वहीं दूसरी तरफ मंदिर प्रशासन की यह हरकत देख कर मंहत कुलपति तिवारी का पूरा परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed