{"_id":"6819e91c337aa3478f0f78ac","slug":"kashi-vishwanath-temple-lakhs-devotees-visiting-daily-amidst-scorching-heat-in-varanasi-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: चिलचिलाती गर्मी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी, बाबा का दर्शन करने रोज पहुंच रहे लाखों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: चिलचिलाती गर्मी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी, बाबा का दर्शन करने रोज पहुंच रहे लाखों लोग
Tue, 06 May 2025 04:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 06 May 2025 04:22 PM IST
सार
Varanasi Latest News: काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी के बीच मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पानी, कूलर, पंखा और ओआरएस घोल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्म की नगरी काशी में मौसम का असर पर्यटकों पर नहीं पड़ रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी बारी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रोजाना एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु बाबा का दर्शन- पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए तेज धूप और गर्मी से बचाव के तमाम इंतजाम किए हैं। पूरे कॉरिडोर परिसर को जर्मर हैंगर से पैक किया गया है।
इसे भी पढ़ें; UP News: काशी में विदेशी पर्यटक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चर्च के ऊपर चढ़ा; फायर टीम व पुलिस की ममद से उतारा गया
विज्ञापन
वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में पैर ना जले उसके लिए जूट के मैट बिछाए गए हैं। इसके साथ ही कॉरिडोर परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था, कूलर, पंखे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
साथ ही बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस के घोल का भी बंदोबस्त किया गया है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कापी राहत मिल रही है। वे तमाम व्यवस्थाओं को देखकर मंदिर प्रशासन का धन्यवाद दे रहे हैं और बाबा का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें; UP: हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई, दूल्हा बोला- दादी का सपना पूरा; दुल्हन बोली- सपने में भी नहीं सोचा था