फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Gyanvapi Mosque Dispute Survey today sant of varanasi do hawan pujan yagya to remove obstacles

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज: चौक क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा, विघ्न-बाधा दूर करने को काशी के संतों ने किया यज्ञ

Fri, 06 May 2022 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 May 2022 11:24 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी परिसर स्थित वीडियोग्राफी और सर्वे की कार्रवाई को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। वीडियोग्राफी और सर्वे में विघ्न-बाधा दूर करने को स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में यज्ञ किया गया।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Gyanvapi Mosque Dispute Survey today sant of varanasi do hawan pujan yagya to remove obstacles
स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम आज दोपहर तीन बजे से होगा। परिसर स्थित श्रृंगार गौरी और देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का मस्जिद कमेटी से जुड़े पक्षकारों ने विरोध दर्ज कराया था। विरोध दर्ज कराने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करने और विघ्न-बाधा दूर करने के लिए सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में यज्ञ किया गया।

विज्ञापन


आदिगुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर काशी के सुमेरु पीठ में दंडी स्वामी और सन्यासियों ने हवन-पूजन किया। कामना की गई कि ज्ञानवापी परिसर में शांतिपूर्वक वीडियोग्राफी और किसी प्रकार का कोई विघ्न ना हो। काशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी परिसर स्थित वीडियोग्राफी और सर्वे की कार्रवाई को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग ज्ञानवापी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन



गोदौलिया, चौक क्षेत्र और मैदागिन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। यही नहीं किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को सख्ती से निपटने का प्लान बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर ज्ञानवापी परिसर के रास्ते पर होर्डिंग लगाया गया है। सर्वे और वीडियोग्राफी से पहले ज्ञानवापी परिसर ढकने की कवायद की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे और वीडियोग्राफी

श्रृंगार गौरी और देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे में एकत्र किए गए सबूतों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने यह आदेश पुलिस आयुक्त को दिया है।

सिविल जज सीडी रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने वादिनी राखी सिंह व पांच अन्य के मामले में ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी व अन्य देव विग्रहों के वीडियोग्राफी  और सर्वे के लिए अजय कुमार मिश्र एडवोकेट को सर्वे कमिश्नर नियुक्त कर 10 मई को रिपोर्ट मांगी है। वाद में नियमित दर्शन पूजन की मांग की गई है। इस दौरान कोर्ट का आदेश है कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे और वीडियोग्राफी हो। 

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव की बिगड़ी तबीयत

Kashi Vishwanath Temple Gyanvapi Mosque Dispute Survey today sant of varanasi do hawan pujan yagya to remove obstacles
काशी विश्वनाथ मंदिर, ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव एसएस यासीन की तबीयत बिगड़ने की खबर है। एसएस यासीन ने कहा था कि ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण के लिए किसी को घुसने नहीं देंगे। उनके इस बयान पर अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा था कि ज्ञानवापी के विवादित परिसर का सर्वेक्षण पहली बार नहीं हो रहा है।

1937 में बनारस के तत्कालीन सिविल जज एस बी सिंह ने एक नहीं बल्कि दो बार मस्जिद परिसर और आसपास का स्वयं निरीक्षण किया था। पहली बार संबंधित मुकदमे की सुनवाई से पहले और दूसरा निरीक्षण फैसला सुनाने के पूर्व किया गया था।

Kashi Vishwanath Temple Gyanvapi Mosque Dispute Survey today sant of varanasi do hawan pujan yagya to remove obstacles

उसी मुकदमे में अंग्रेजी सरकार ने दो विशेषज्ञों इतिहासकार डॉ परमात्मा सरन और इतिहासकार डॉ ए एस अल्टेकर को अदालत में गवाह के तौर पर प्रस्तुत किया था। इन दोनों ने भी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर, मस्जिद के नीचे स्थित तहखाने और पश्चिमी दीवार में प्राचीन मन्दिर के भग्नावशेषों का विस्तार से सर्वेक्षण और अध्ययन किया था। इस दौरान हरिहर पांडेय, गोविंद शर्मा मौजूद रहे। 
पढ़ेंः सदियों से काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी के बीच विवाद, मंदिर को तुड़वाने से लेकर जीर्णोद्धार तक की जानें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed