फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath mandir

अगले महीने शुरू होगा विश्वनाथ धाम का निर्माण

Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath mandir
लखनऊ/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम का निर्माण दिसंबर से शुरू हो जाएगा। 18 महीने में 50 हजार वर्ग मीटर में बाबा का भव्य मंदिर तैयार हो जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल लोक निर्माण विभाग काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण को लेकर निविदा की तैयारी में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कार्यवाहियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। धमार्थ कार्य विभाग द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण की योजना प्रारंभ की गई है। दो अक्तूबर को काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। इसमें 318.67 करोड़ रुपये की परियोजना में दुनियाभर से आने वाले शिवभक्त गंगा स्नान के बाद सीधे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पाएंगे। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंदिर की ओर से भक्तों के लिए हर सहूलियत की व्यवस्था की जा रही है। रहने, खाने, पीने और दर्शन के लिए भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। यहां बता दें कि पहले इसका निर्माण कार्य राजकीय निर्माण निगम को दिया गया था। बाद में इसकी लागत को ध्यान में रखकर पीडब्ल्यूडी को दी गई है। इस काम के लिए सराकर की ओर से एक चीफ इंजीनियर की तैनाती केवल मंदिर निर्माण के लिए किया गया है। इलाहाबाद की एक बंद यूनिट को यहां शिफ्ट करके काम शुरू कराया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप काम शुरू कराया गया है। डिजाइन का काम पूरा होने के बाद मौके पर निरीक्षण करके कमियों को दूर कराया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य शुरू हो तो किसी प्रकार की अड़चन न आने पाए।
विज्ञापन

-------------------------
95 फीसदी भवनों की खरीद पूरी
एक सितंबर 2018 को सरकार की ओर से अधिनियम पारित कर सरकार ने काशी विश्वनाथ धाम के लिए 300 भवनों को चिन्हित किया था। इसमें 95 फीसदी भवनों की खरीद पूरी हो गई है। खरीदे गए भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। दिसंबर तक ध्वस्तीकरण का काम भी पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed