{"_id":"64b01b685fabaa20b70fbf74","slug":"kashi-vishwanath-dham-regular-visitors-are-unhappy-because-pass-is-not-valid-in-sawan-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"kashi Vishwanath Dham: सावन में पास मान्य नहीं होने से दुखी हैं नेमी दर्शनार्थी, धाम के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kashi Vishwanath Dham: सावन में पास मान्य नहीं होने से दुखी हैं नेमी दर्शनार्थी, धाम के बाहर किया प्रदर्शन
Thu, 13 Jul 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:13 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में नियमित दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर गुरुवार को नेमी दर्शनार्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मंदिर प्रशासन की ओर से जारी पास को सावन में अमान्य किए जाने के कारण नेमियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर नेमी दर्शनार्थियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल के 365 दिन अल सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी दर्ज कराने वाले सैकड़ों नेमी दर्शनार्थियों ने गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के बाहर प्रदर्शन किया। धाम में नियमित दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मंदिर प्रशासन की ओर से जारी पास को सावन में अमान्य किए जाने के कारण नेमियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर उन्होंने समस्या दूर कराने की मांग रखी। शुभम मिश्रा और राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को नियमित दर्शनार्थी सत्यनारायण मंदिर के पास एकत्र हुए। नेमियों ने बताया कि वह नियमित रूप से विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। नियमित दर्शनार्थी का पास होने के बावजूद मंदिर में आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन
सावन के सोमवार को उनका पास मान्य नहीं है। प्रदर्शन के बाद नियमित दर्शनार्थी एक साथ मंदिर परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलने के लिए जाने लगे। उन्हें बताया गया कि मुख्य कार्यपालक मौजूद नहीं हैं। इस पर श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
Trending Videos
हंगामे की सूचना पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। नेमी दर्शनार्थियों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। अपर मुख्य कार्यपालक ने मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।