काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: पहली बार बनारस में जुटेंगे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बाबा के दर्शन के बाद जाएंगे अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी काशी और अयोध्या से पूरे देश में हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देने में जुटी है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 14 दिसंबर को वाराणसी में मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर जुटने वाले सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री 14 दिसंबर को सम्मेलन के बाद अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला के दर पर शीश नवाएंगे। दिव्य काशी भव्य काशी अभियान को अब अयोध्या से जोड़ा जा रहा है।
यह पहला अवसर होगा जब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ जुटेंगे और काशी विश्वनाथ के साथ ही भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करेंगे और शाम को घाटों पर अलौकिक सजावट को क्रूज से निहारेंगे।
क्रूज पर मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी
इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री क्रूज पर रहेंगे और पीएम करीब ढाई घंटे उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री सुशासन पर पीएम के सामने अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में काशी मॉडल को आधार बनाकर माहौल बनाना चाहती है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: पीएम मोदी के साथ महादेव के भव्य दरबार के लोकार्पण में साथ रहेंगे 18 मुख्यमंत्री
हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देने में जुटी भाजपा
यही कारण है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देने में जुटी है। देश का दिल कहे जाने वाले यूपी पर पूरे देश की निगाहें हैं, ऐसे में काशी और अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को भाजपा अपने एजेंडे को पूरा करने के रूप में प्रस्तुत करेंगी।
विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को काशी के बाद अयोध्या ले जाकर भाजपा अपनी संकल्प शक्ति का संदेश देना चाहती है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: देशी और विदेशी फूलों की खुशबू से महकेगा बाबा का दरबार, 12 टन से अधिक फूल आएंगे
वाराणसी में जुटेंगे देशभर के महापौर
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मास पर्यंत चलने वाले भव्य काशी दिव्य काशी अभियान में 17 दिसंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में महापौर सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे देशभर से आए महापौर को वर्चुअल संबोधित करेंगे।
महापौर सम्मेलन से पहले टीएफसी में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी बदलता नगरीय परिवेश विषय पर लगने वाले प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश व प्रदेश के अन्य जनपदों में नगरीय क्षेत्रों में किए गए विशेष एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों से संबंधित कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बृहस्पतिवार को टीएफसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सम्मेलन की संपूर्ण तैयारी समय से पूर्व उच्च स्तरीय किए जाने का निर्देश दिया।
पढ़ेंः देशभर के 247 महापौर बनारस में करेंगे रोड शो, सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी