फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath Dham inaugration: BJP state Chief ministers meeting with prime minister modi and CMs wife  bought Banarasi saris

वाराणसी: प्रधानमंत्री की सीएम के साथ चल रही थी बैठक, उधर मुख्यमंत्रियों की पत्नियां खरीद रही थीं बनारसी साड़ियां

Wed, 15 Dec 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 12:05 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। मंगलवार सुबह पीएम के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक थी। वहीं उनकी पत्नियों ने शॉपिंग की।

विज्ञापन
Kashi vishwanath Dham inaugration: BJP state Chief ministers meeting with prime minister modi and CMs wife  bought Banarasi saris
बनारसी साड़ी की खरीदारी करतीं मुख्यमंत्रियों की पत्नियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा 11 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। मंगलवार की सुबह इसके बाद बरेका के प्रशासनिक भवन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वहीं, पत्नियां बच्चों के साथ संकट मोचन के दर्शन करने के लिए निकल गईं। इसके बाद बड़ालालपुर पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्रियों की पत्नियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी के साथ बनारसी साड़ी और ज्वेलरी की खरीदारी की। इसके अलावा बनारसी कचौड़ी संग मलइयो का भी स्वाद चखा।

विज्ञापन


एक तरफ मुख्यमंत्री बैठक में अपना प्रेजेंटेशन देते रहे तो दूसरी तरफ उनकी पत्नियां खरीदारी करती रहीं। एक साथ कई मुख्यमंत्रियों की पत्नियों को अपने स्टॉल पर देखकर दुकानदार भी गदगद नजर आए। वह इस वजह से भी बहुत खुश दिखे क्योंकि ज्यादातर दुकानदारों को मोलभाव से छुटकारा भी मिला। जो दाम मांगा गया, वह मिल गया। हालांकि मजाकिया अंदाज में कुछ सीएम की पत्नियों ने मोलभाव करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में शामिल होने के लिए आए अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों के पत्नी व बच्चे मंगलवार को संकट मोचन जी में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। मंगलवार दिन होने के कारण दर्शनार्थियों की भारी भीड़ थी। इसके बाद भी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भीड़ में बैरिकेडिंग बनाकर सभी को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ दर्शन पूजन करने पहुंची मुख्यमंत्रियों के पत्नियों और बच्चों को प्रसाद फूलमाला दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi vishwanath Dham inaugration: BJP state Chief ministers meeting with prime minister modi and CMs wife  bought Banarasi saris
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। चाहे वह देश का विकास हो या धार्मिक स्थल, सीमा सुरक्षा, या अर्थव्यवस्था हो। पीएम ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कराया है।

मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की पत्नियों ने देखा लाइट एंड साउंड शो
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में आए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पत्नियों ने सोमवार की रात सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड शो देखा। इस दौरान भगवान बुद्ध की जीवनी से रूबरू हुईं।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान आए नागालैंड, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की पत्नियां, भाजपाध्यक्ष की पत्नी मल्लिका नड्डा सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंची। जहां पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद अविनाश मोहंती व रजनीश सिंह ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बुद्ध के जीवन को समझाया। वहीं सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद मोहम्मद आरिफ ने सारनाथ के इतिहास की जानकारी दी। 30 मिनट शो देखने के बाद रात लगभग 10 बजे सभी वीआईपी शहर को रवाना हुए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात संतोष कुमार मीणा, पर्यटन विभाग के नितिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed