{"_id":"66168d23e06637568307daf1","slug":"kashi-vishwanath-dham-give-bel-juice-and-lemonade-to-devotees-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, गर्मी में प्यास बुझा रहा बेल का शरबत और नींबू पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, गर्मी में प्यास बुझा रहा बेल का शरबत और नींबू पानी
Wed, 10 Apr 2024 06:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:29 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम में भीषण गर्मी और धूप के बीच श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए बेल का शरबत और नींबू पानी का इंतजाम किया गया है। नवरात्रि के अवसर पर यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की प्यास शरबत से बुझाई जा रही है।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा बेल के शरबत और नींबू पानी से की जा रही है। श्रद्धालु के सुझाव पर विचार करने के बाद मंदिर प्रशासन ने चैत्र नवरात्र की द्वितीया से इसकी शुरुआत कर दी।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से टाटा कैंसर उपचार संस्थान में भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही साथ ही धाम में आने वाले नवरात्र उपवास रख रहे श्रद्धालुओं को बेल और नींबू पानी के मीठे शरबत का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
बेल के शरबत के लिए मंगलवार को एक श्रद्धालु ने ई-मेल के जरिये सुझाव दिया था। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को देवरहा बाबा आश्रम की ओर से उपलब्ध कराए गए अयोध्या धाम के प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि न्यास श्रद्धालुओं और जरूरतमदों के सहयोग के लिए प्रयत्नशील है। श्रद्धालुओं के सुझाव का नीलकंठ भवन स्थित मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय, सोशल मीडिया, ईमेल सहित सभी माध्यमों से सदैव स्वागत है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि न्यास श्रद्धालुओं और जरूरतमदों के सहयोग के लिए प्रयत्नशील है। श्रद्धालुओं के सुझाव का नीलकंठ भवन स्थित मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय, सोशल मीडिया, ईमेल सहित सभी माध्यमों से सदैव स्वागत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन