{"_id":"6237596de164950a35329b41","slug":"kashi-vishwanath-dham-and-annapurna-temple-wall-dispute-resolved-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर की दीवार का विवाद सुलझा, उत्तर-दक्षिण दिशा में खुलेगा दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर की दीवार का विवाद सुलझा, उत्तर-दक्षिण दिशा में खुलेगा दरवाजा
Sun, 20 Mar 2022 10:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:12 PM IST
सार
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने महंत शंकर पुरी से मुलाकात की और मौके पर निरीक्षण किया। आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद सहमति बन गई।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर के बीच चल रहे दीवार के विवाद का पटाक्षेप हो गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद दीवार और दरवाजा लगाने पर सहमति बन गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम से अन्नपूर्णा मंदिर में आने के लिए अब उत्तर-दक्षिण दिशा में दरवाजा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने शासन व प्रशासन को श्रद्धालुओं के हित में उठाए गए इस कदम के लिए साधुवाद दिया है। रविवार की देर शाम को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। उन्होंने महंत शंकर पुरी से मुलाकात की और मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद सहमति बन गई। महंत शंकर पुरी ने बताया कि मैंने श्री काशी विश्वनाथ धाम का कभी विरोध नहीं किया। मैंने बस श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन से गेट का स्थान और आकार बदलने की मांग की थी। आज शासन व प्रशासन ने मेरी मांग पर ध्यान दिया और हमारी मांगों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रद्धालुओं की सुविधानुसार ही निर्माण होंगे
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बातचीत के जरिए समाधान निकाल लिया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य होंगे। बता दें कि दीवार का निर्माण कार्य महंत ने रुकवा दिया था। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था।