Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham 1.5 million devotees visited in four days in Varanasi

माघ मेले का पलट प्रवाह: विश्वनाथ धाम में चार दिन में 15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दो किमी तक लगी रही कतार

Wed, 28 Jan 2026 05:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Jan 2026 05:49 PM IST
सार

Varanasi News: माघ मेले के पलट प्रवाह के चलते वाराणसी में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ गई है। ऐसे में पिछले चार दिन में 15 लाख श्रद्धालुओं ने विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा 5.50 लाख दर्शन किए। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham 1.5 million devotees visited in four days in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

माघ मेले के पलट प्रवाह और छुट्टियों के चलते बीते चार दिनों में 15 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। सोमवार और मंगलवार को भी बाबा दरबार में दर्शन के लिए कतार लगी रही। मंदिर के सभी गेटों पर दो किमी तक कतार लगी थी। श्रद्धालुओं को दो से तीन घंटे के इंतजार के बाद बाबा के दर्शन मिले।

विज्ञापन


प्रयागराज में माघ मेले में स्नान-पूजन के बाद श्रद्धालु काशी का रुख करने से भी संख्या में बढ़ गई। धार्मिक मान्यतानुसार माघ माह में स्नान-दान और देवालयों में दर्शन का पुण्य फल मिलता है। इसके चलते काशी में स्नान व दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगला आरती से ही धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


हर हर महादेव... और बम बम भोले... के उद्घोष से विश्वनाथ धाम शिवमय हो उठा। सुबह तक गेट नंबर चार से श्रद्धालुओं की कतार मोक्ष द्वार होते हुए चौक तक पहुंच गई, जबकि गंगा द्वार से दर्शन की लाइन ललिता घाट तक रही। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 24 जनवरी को 3.35 लाख, 25 जनवरी को 4.50 लाख, 26 जनवरी को रिकॉर्ड 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। जबकि मंगलवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथ धाम में खोले गए सभी प्रवेश द्वार
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए सभी प्रवेश द्वार खोल दिए गए थे। गेट नंबर चार से प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था की गई थी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। एसीपी दशाश्वमेघ अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि जंगमबाड़ी मठ और बांसफाटक की ओर डायवर्जन कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed