फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor will have facility of water transport

वाराणसी को फेरी सेवा की सौगात, जल्द ही जल परिवहन से जुड़ेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

Fri, 07 Dec 2018 10:36 AM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath corridor will have facility of water transport
फेरी सर्विस के लिए रामनगर, अस्सी घाट और राजघाट पर बनेगी जेटी
दूरदराज से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए फेरी सर्विस शुरू करने की तैयारी है। मणिकर्णिका घाट और ललिता घाट के बीच गंगा की ओर खुलने वाले विश्वनाथ कॉरिडोर के नए मार्ग तक श्रद्धालुओं को पानी के जहाज से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) ने जिला प्रशासन के सहयोग से योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत विश्वनाथ कॉरिडोर को अस्सी घाट, राजघाट और रामनगर को जोड़ा जाएगा। तीनों स्थान पर जेटी बनवाई जाएगी। इसका शुल्क तय किया जाना है। 
विज्ञापन


योजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को पुरानी काशी में वाहन खड़ा करने और जाम लगने के कारण होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दर्शनार्थियों को कतार में लगने से भी राहत मिलेगी। श्रद्धालु अपने वाहन से अस्सी घाट या राजघाट पहुंचेंगे। यहां से पानी के जहाज से विश्वनाथ कॉरिडोर तक आएंगे। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु जलमार्ग से ही राजघाट, अस्सी घाट और रामनगर की ओर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में बनेगा पैसेंजर टर्मिनल

रामनगर में मल्टीमॉडल टर्मिनल के समीप पैसेंजर टर्मिनल भी बनाया जाएगा। आईडब्लूएआई जनवरी में इसका काम शुरू कराएगा। यहां यात्रियों के लिए पानी के जहाज पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था के साथ ही वेटिंग रूम की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष प्रवीर पांडेय ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर से फेरी सर्विस शुरू होनी है। वाराणसी के जिलाधिकारी के निर्देशन में इस पर काम किया जा रहा है।
 

स्टोरी टेलिंग क्रूज के लिए आदेश का इंतजार

सब कुछ ठीक रहा तो काशी के गंगा घाटों पर क्रूज संचालन का सपना पांच-छह महीने में साकार हो जाएगा। क्रूज संचालन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब पर्यटन विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है। आदेश आते ही एक दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक दो दिन में आदेश आ जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

अस्सी से राजघाट के बीच ‘स्टोरी टेलिंग क्रूज’ का संचालन किया जाना है। विशेष प्रकार के क्रूज से सभी घाटों पर रंग बिरंगी लेजर लाइट प्रक्षेपित की जाएगी और घाट की विशेषता से सैलानियों को अवगत कराया जाएगा। विभिन्न भाषाओं में घाट के इतिहास से लेकर विशेषता की जानकारी पर्यटकों को दी जाएगी। स्टोरी टेलिंग क्रूज का प्रस्ताव बनाकर बहुत पहले ही मुख्यालय भेज दिया गया था। अब इसको मंजूरी मिलने के बाद उम्मीदों को पंख लग गए हैं। दो क्रूज के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed