फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor inauguration: painting shops and houses without informing owners get angry in varanasi

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बिना सूचना के गुलाबी रंगी जा रहीं दुकानें और घरों की दीवारें, मालिकों ने जताया विरोध

Wed, 01 Dec 2021 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 04:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। लोकर्पण उत्सव से पहले शहर को सजाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्यमंत्री ने मैदागिन से गोदौलिया तक के भवनों को एक रंग में रंगने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor inauguration: painting shops and houses without informing owners get angry in varanasi
गुलाबी रंग से रंगी जा रहीं दुकानों की दीवारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले शहर को सजाने में जुटा विभाग बिना अनुमति ही दुकानों और घरों की दीवारों को रंगवा रहा है। ऐसा ही हाल बुलानाला इलाके में देखने को मिला। मंगलवार को बुलानाला में सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने शटर और दीवार देखकर चौंक गए। पूरी दीवारों को गुलाबी रंग में रंग दिया गया था। इस संबंध में एकत्र हुए दुकानदारों ने जिलाधिकारी के आवास पर फोन कर इसकी शिकायत भी की।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार की रात मैदागिन से गोदौलिया तक के भवनों को एक रंग में रंगने का निर्देश दिया था। सोमवार की रात ही बुलानाला की दर्जनों दुकान और भवनों को एक ही रंग में कर दिया गया। इसके लिए न तो दुकानदारों से सहमति ली गई और न ही उन्हें किसी तरह की सूचना दी गई।
विज्ञापन


दवा दुकानदार निशांत चतुर्वेदी ने बताया कि यह पूरी तरह से मनमानी है। दुकान पर लिखे नाम और अन्य सूचनाओं को भी पेंट कर दिया गया है। गारमेंट्स दुकानदार विपिन कुमार ने इस घटना पर कई प्रशासनिक अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed