फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor Inauguration 18 Chief Ministers will present with PM Modi

काशी विश्वनाथ धाम: पीएम मोदी के साथ महादेव के भव्य दरबार के लोकार्पण में साथ रहेंगे 18 मुख्यमंत्री

Sun, 05 Dec 2021 01:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 01:34 AM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor Inauguration 18 Chief Ministers will present with PM Modi
काशी विश्वनाथ धाम में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वविद्या की राजधानी काशी में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशीपुराधिपति के दरबार को भक्तों को समर्पित करने के दौरान 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता, अखंडता और एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन


काशी की सांस्कृतिक विरासत में भागीदार बनने के बाद 14 को काशी विश्वनाथ धाम में सभी मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होगा। काशी की उत्सवधर्मिता में सहभागी बनने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक, पुदुचेरी की सरकारों की ओर से 13 दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने की प्राथमिक सूचना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों का होगा सम्मेलन
दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अगले दिन 14 दिसंबर को मंदिर चौक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होना है। इसमें भाजपा के साथ ही गठबंधन वाले दलों को आमंत्रण भेजा गया है। इसमें 13 दिसंबर को महादेव के भव्य दरबार के लोकार्पण में शामिल होने का बुलावा भेजा जा रहा है। ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को ही काशी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः दो दिन बनारस में रहेंगे प्रधानमंत्रीः देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

काशी विश्वनाथ धाम में देशभर के प्रमुख शहरों के महापौर होंगे एकजुट

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 17 दिसंबर को प्रस्तावित महापौर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। मास पर्यंत चलने वाले भव्य काशी-दिव्य काशी अभियान के तहत इस सम्मेलन में देशभर के प्रमुख शहरों के महापौर धाम के मंदिर चौक पर एकजुट होंगे। यहां प्रधानमंत्री के समक्ष महापौर अपनेशहरों में कराए गए हेरिटेज रिज्युवीनेशन (विरासत का जीर्णोद्धार) के लिए किए जा रहे कार्याें का प्रस्तुतीकरण भी करेंगे।

काशी विश्वनाथ धाम में होगी कैबिनेट की बैठक

धाम का 13 दिसंबर को लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री 14 दिसंबर को मंदिर चौक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी 17 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम से दोबारा जुड़ेंगे और यहां देश के प्रमुख शहरों के महापौर के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इससे पहले धाम में 16 दिसंबर को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होगी।

महापौर के संवाद के लिए काशी विश्वनाथ की ओर से आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री के प्रयासोें से कराए गए भव्य काशीपुराधिपति के धाम का जिक्र किया गया है और काशी की पुरातन काया को संरक्षित करते हुए विकास की कहानी भी बताई जा रही है।

23 दिसंबर को भी वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 23 दिसंबर तक तीन बार काशी विश्वनाथ धाम से रूबरू होंगे। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 13 दिसंबर को महादेव का भव्य दरबार भक्तों को समर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को किसानों से संवाद के लिए दोबारा काशी आएंगे।
पढ़ेंः आज तीन घंटे में बनारस और चंदौली का दौरा करेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

मंदिर के लोकार्पण पर घरों को झालरों से सजाएं और दीप जलाएं लोग

प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होना है।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि 13 दिसंबर को अपने-अपने घरों का साफ-सफाई के साथ ही झालर के लड़ियों से भव्य सजावट करें एवं शाम को घरों पर कम से कम पांच-पांच दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाकी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed