फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath corridor inaugration: PM modi accepted and  scarf from a man on streets Varanasi

वाराणसी में पीएम मोदी: काफिला रोककर प्रधानमंत्री को पहनाई पगड़ी और भेंट किया दुपट्टा

Tue, 14 Dec 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षाकर्मियों को एक तरफ हटने के लिए कहा और सड़क पर एक आदमी से एक पगड़ी और एक स्कार्फ स्वीकार किया। पीएम मोदी का काफिला राजघाट से काशी विश्वनाथ धाम की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Kashi vishwanath corridor inaugration: PM modi accepted and  scarf from a man on streets Varanasi
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काल भैरव मंदिर से दर्शन करके राजघाट की ओर निकले तो मंदिर के पास ही सड़क किनारे खड़े मोदी के प्रशंसकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों के साथ ही पुलिस ने सभी को पीछे हटाया, लेकिन पीएम मोदी ने लोगों को अपने पास आने के लिए कहा और उनका हालचाल लिया।

विज्ञापन


इस दौरान कालभैर क्षेत्र में रहने वाले मोहनदास समेत अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाई और गोपाल मंदिर के श्याम जी महाराज के द्वारा भेजा गया दुपट्टा और इत्र पीएम को भेंट किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए और हर-हर महादेव के उद्घोष लगाए। पीएम ने हाथ जोड़कर सभी का अभविदन स्वीकार किया।

विज्ञापन

Kashi vishwanath corridor inaugration: PM modi accepted and  scarf from a man on streets Varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ का लोकार्पण करने के लिए क्रूज से ललिता घाट पहुंचे। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य नमस्कार किया। डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। इसके बाद जलाभषिक करने के बाद दर्शन-पूजन किया। फिर पीएम मोदी ने धाम में लोगों को संबोधित किया।

करोड़ों भक्तों के सपनों को साकार करने वाले गंगधार से गंगाधर के एकाकार के पावन पथ पर हाथों में गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचे। रवियोग के अद्भुत संयोग में राजोपचार विधि से देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बने और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान किया। फिर पीएम मोदी ने देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना की।  मंदिर चौक पर पीएम ने देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन

लोगों ने पैदल चलकर तय किया अपना सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सोमवार को शहर भर में यातायात डायवर्जन लागू था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर की ओर बढ़े तो शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात बंद कर दिया गया। उधर, राजघाट और खिड़किया घाट पर पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए पड़ाव से चौकाघाट के बीच जीटी रोट पर किसी भी प्रकार के वाहनों और सवारी गाड़ियों को आने जाने नहीं दिया जा रहा था।

इस कारण जरूरी काम से निकले राहगीरों को पैदल चलकर अपना सफर तय करना पड़ा। यातायात पुलिस के द्वारा सुबह 10:30 बजे से ही वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण पड़ाव से शहर की ओर आने वालों को फजीहत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed