वाराणसी में पीएम मोदी: काफिला रोककर प्रधानमंत्री को पहनाई पगड़ी और भेंट किया दुपट्टा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षाकर्मियों को एक तरफ हटने के लिए कहा और सड़क पर एक आदमी से एक पगड़ी और एक स्कार्फ स्वीकार किया। पीएम मोदी का काफिला राजघाट से काशी विश्वनाथ धाम की ओर जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काल भैरव मंदिर से दर्शन करके राजघाट की ओर निकले तो मंदिर के पास ही सड़क किनारे खड़े मोदी के प्रशंसकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों के साथ ही पुलिस ने सभी को पीछे हटाया, लेकिन पीएम मोदी ने लोगों को अपने पास आने के लिए कहा और उनका हालचाल लिया।
इस दौरान कालभैर क्षेत्र में रहने वाले मोहनदास समेत अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाई और गोपाल मंदिर के श्याम जी महाराज के द्वारा भेजा गया दुपट्टा और इत्र पीएम को भेंट किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए और हर-हर महादेव के उद्घोष लगाए। पीएम ने हाथ जोड़कर सभी का अभविदन स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ का लोकार्पण करने के लिए क्रूज से ललिता घाट पहुंचे। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और सूर्य नमस्कार किया। डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। इसके बाद जलाभषिक करने के बाद दर्शन-पूजन किया। फिर पीएम मोदी ने धाम में लोगों को संबोधित किया।
करोड़ों भक्तों के सपनों को साकार करने वाले गंगधार से गंगाधर के एकाकार के पावन पथ पर हाथों में गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचे। रवियोग के अद्भुत संयोग में राजोपचार विधि से देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बने और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान किया। फिर पीएम मोदी ने देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना की। मंदिर चौक पर पीएम ने देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद किया।
लोगों ने पैदल चलकर तय किया अपना सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सोमवार को शहर भर में यातायात डायवर्जन लागू था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर की ओर बढ़े तो शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात बंद कर दिया गया। उधर, राजघाट और खिड़किया घाट पर पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए पड़ाव से चौकाघाट के बीच जीटी रोट पर किसी भी प्रकार के वाहनों और सवारी गाड़ियों को आने जाने नहीं दिया जा रहा था।
इस कारण जरूरी काम से निकले राहगीरों को पैदल चलकर अपना सफर तय करना पड़ा। यातायात पुलिस के द्वारा सुबह 10:30 बजे से ही वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण पड़ाव से शहर की ओर आने वालों को फजीहत का सामना करना पड़ा।