फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishvnath

भोले के अलबेले भक्तों ने दर्शन कर किया जलाभिषेक

Thu, 01 Aug 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kashi vishvnath
वाराणसी। सावन में शिवभक्तों की श्रद्धा का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी सैकड़ों की संख्या में बाबा के दरबार में भक्तों ने हाजिरी लगाई। बोल-बम का जयकारा लगाते हुए कांवरियों का दल मंगला आरती के बाद से ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने लगा था। शयन आरती तक दर्शनों का सिलसिला जारी रहा। मंदिर प्रशासन के अनुसार 70 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इसके अलावा काशी से बाबा धाम के लिए काफी संख्या में कांवरिया रवाना हुए।
विज्ञापन

कछवा रोड से सुबह बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों का एक दल कांवर लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। कांवरियों में प्रमुख रूप से मनोज मोदनवाल, अरुण जायसवाल, अजय सिंह, संतोष मोदनवाल, संदीप मोदनवाल, जगदीश चौरसिया सहित अन्य कांवरियों ने कहा कि प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक करने के दौरान कछवां रोड बाजार के विकास के लिए बाबा विश्वनाथ जी से कामना करेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांवरिये बोल बम का जयकारा लगाते एवं भारत माता की जय के नारे के साथ तिरंगा लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed