{"_id":"59313d794f1c1b7508bdcba3","slug":"kashi-vishhwnath-temple-propert-increase-agin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ के संपत्ति में वृद्धि, रेड जोन में भवन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ के संपत्ति में वृद्धि, रेड जोन में भवन का बैनामा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ के नाम मंगलवार को एक और रजिस्ट्री हुई। रेड जोन में स्थित सातों चौक के ही एक हिस्सेदार ने दोपहर बाद बैनामा किया। इस भवन परिसर में अभी 11 और हिस्सेदार रह गए हैं। उनके हिस्से की भी रजिस्ट्री जल्द ही करा ली जाएगी।
इसी के साथ हफ्ते भर के भीतर बाबा की संपत्ति में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। जल्द ही पांचों पांडवा के अलावा मंदिर परिसर से लगे कुछ और भवनों का सौदा मंदिर के हक में होने की उम्मीद है।
कलिका गली में स्थित सातों चौक के एक और हिस्सेदार भुवनेश्वर श्रीवास्तव ने गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के नाम अपने हिस्से की भूमि का बैनामा कर दिया। मंदिर प्रशासन ने इसके एवज में उनको 7.42 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
रजिस्ट्री के समय मंदिर प्रशासन की ओर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र ने प्रक्रिया पूरी कराई। इससे पहले सातों चौक के हिस्सेदारों के नौ बैमामे कराए गए थे। इसे लेकर सातों चौक में कुल 10 बैनामे हो चुके हैं। एसीईओ ने बताया कि अभी 11 हिस्सेदार इसमें रह गए हैं।
जिनकी भूमि का बैनामा होना बाकी है। इस हिस्सेदारों से भी सहमति ले ली गई है। जल्द ही रजिस्ट्री करा ली जाएगी। विश्वनाथ मंदिर परिसर के विस्तार के तहत अब तक मंदिर प्रशासन 58 हजार स्क्वायर फीट भूमि भवनों के रूप में खरीद चुका है।