{"_id":"6a5627db890767201f086531","slug":"kashi-vikas-inter-college-football-team-to-play-in-the-international-subroto-cup-after-37-years-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: 37 साल बाद अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में खेलेगी काशी के विकास इंटर कॉलेज की फुटबॉल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: 37 साल बाद अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में खेलेगी काशी के विकास इंटर कॉलेज की फुटबॉल टीम
Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:47 PM IST
सार
Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में काशी के विकास इंटर कॉलेज की फुटबॉल टीम खेलेगी। इससे पहले साल 1977 और 1989 में वाराणसी की आदर्श सेवा विद्यालय की टीम सुब्रतो कप की ऑल इंडिया चैंपियन रह चुकी है।
विज्ञापन
प्रादेशिक सुब्रतो कप की विजेता काशी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी के फुटबॉलर्स अब 37 साल बाद नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में खेलेंगे। सोमवार को 65वीं सुब्रतो कप प्रादेशिक प्रतियोगिता में काशी की विकास इंटर कॉलेज की टीम ने लखनऊ को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
पूरे मैच में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागे थे। इसके पहले अंडर 17 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में काशी की टीम ने मेजबान आजमगढ़ को हराया था। इससे पहले साल 1977 और 1989 में वाराणसी की आदर्श सेवा विद्यालय की टीम सुब्रतो कप की ऑल इंडिया चैंपियन रह चुकी है।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही विकास इंटर कॉलेज की टीम ने फाइनल मैच शुरू होने के 12वें मिनट में अभय प्रताप सिंह के माइनस पास पर गोविंद यादव ने बेहतरीन गोल कर विकास की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी और हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में लखनऊ के प्रशांत ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट से काशी ने मैच जीता। वाराणसी के मो. औसफ अली, गोविंद, प्रियांशु और श्रेयांश ने गोल दागे।
विज्ञापन
आजमगढ़ की टीम को 3-0 से हराकर जीता फाइनल का टिकट
काशी की टीम ने अशर्फियां कॉलेज को हराकर फाइनल खेलने पहुंची। सोमवार को सुबह का खेल सत्र शुरू हुआ तो सेमीफाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने मेजबान आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे अशर्फियां इंटर कॉलेज, मुबारकपुर को 3-0 से हरा दिया। विकास इंटर कॉलेज की ओर से आदर्श, गोविंद और मो. अशर्फियां खान अली ने एक-एक गोल किए। राजेश मौर्या विजेता टीम के मैनेजर थे। इस जीत पर वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार सिंह, विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।