{"_id":"69e5ecdd2334ba275b083ad8","slug":"kashi-vidyapith-students-not-receiving-their-practical-marks-even-after-evaluation-in-varanasi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में मूल्यांकन के बाद भी छात्रों को नहीं मिल रहे प्रैक्टिकल के नंबर, छात्र कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में मूल्यांकन के बाद भी छात्रों को नहीं मिल रहे प्रैक्टिकल के नंबर, छात्र कर रहे इंतजार
Mon, 20 Apr 2026 02:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:37 PM IST
सार
Varanasi News: विश्वविद्यालय से संबद्ध 50 से ज्यादा कॉलेजों के प्राचार्यों को चेतावनी दी गई है कि समय से विद्यार्थियों को नंबर न मिलने की दशा में परीक्षा के अंक को शून्य मानते हुए परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब जब विवि के रिजल्ट जारी करने का समय है लेकिन कॉलेजों की ओर से छात्रों के प्रैक्टिकल/आंतरिक परीक्षा के नंबर ही नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विवि से संबद्ध करीब 50 कॉलेज ऐसे हैं जहां से प्रैक्टिकल के नंबर न मिलने की वजह से रिजल्ट रुका हुआ है। परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्यों को नोटिस जारी कर विभाग को जल्द नंबर मुहैया कराने को कहा है। प्राचार्यों को चेतावनी दी गई है कि समय से विद्यार्थियों को नंबर न मिलने की दशा में परीक्षा के अंक को शून्य मानते हुए परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों में स्नातक, स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। जिलेवार संकलन केंद्रों से कॉपियों के आने के बाद अब विवि ने कॉपियों का मूल्यांकन करा लिया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कॉलेजों के प्राचार्य/प्रबंधक को एक पत्र जारी कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: 28 को पीएम मोदी का काशी दौरा बनेगा नारी शक्ति का महोत्सव, 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत और अभिनंदन
बताया कि अब जबकि 16 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। इस परीक्षा का भी परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है। जुलाई में दीक्षांत समारोह भी होना है। ऐसे में प्रैक्टिकल के नंबर समय से नहीं दिए जाएंगे तो परीक्षा परिणाम प्रभावित होगा। सभी कॉलेजों को 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है।