{"_id":"69e5e227cb086b83dd00e9ec","slug":"pm-modi-visit-to-kashi-on-28th-will-become-celebration-of-nari-shakti-mahotsav-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 28 को पीएम मोदी का काशी दौरा बनेगा नारी शक्ति का महोत्सव, 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत और अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 28 को पीएम मोदी का काशी दौरा बनेगा नारी शक्ति का महोत्सव, 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत और अभिनंदन
Mon, 20 Apr 2026 01:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:52 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन पर 50 हजार महिलाएं उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगी। इस आयोजन का केंद्र नारी सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी रहेगा।
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi
- फोटो : File
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को काशी दौरे को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि पीएम का काशी दौरा नारी शक्ति का महोत्सव बनेगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम की कमान मातृ शक्ति के पास रहेगी। 50 हजार महिलाएं पीएम का स्वागत और अभिनंदन करेंगी। जनसभा में शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी आयोजन का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होता है। इस बार वाराणसी का आयोजन नारी सामर्थ्य का जीवंत उदाहरण बनेगा। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटें ताकि यह कार्यक्रम देशभर में एक संदेश दे सके। बता सके कि भारत की नारी नेतृत्व करने में सक्षम है। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में भी चर्चा हुई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अधिनियम को संसद में लाया गया, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। अब उनका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।
विज्ञापन
2026 में पीएम का काशी में पहला आगमन
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि बरेका परिसर में होने वाले कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 में काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत करेंगी। जब कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी मातृ शक्ति संभालेगी, तब यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा और देशभर में एक सकारात्मक संदेश देगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आठों विधानसभा क्षेत्रों से महिलाएं आएंगी। यह कार्यक्रम न केवल स्वागत का अवसर होगा, बल्कि महिलाओं के साथ संवाद और उनके सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।
बैठक में ये रहे शामिल
मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,पूर्व विधायक जगदीश पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मनीष कपूर, जगदीश त्रिपाठी, नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संजय सोनकर, अशोक पटेल, जे पी दुबे, राहुल सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, सुरेंद्र पटेल, विनीता सिंह, साधना वेदांती, डॉ रचना अग्रवाल, प्रज्ञा पाण्डेय, नेहा कक्कड़ आदि।