{"_id":"625cf7da9e865169733821cd","slug":"kashi-vidyapith-student-union-election-preparation-completed-separate-arrangements-for-entry-and-exit-for-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश और निकास के अलग इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश और निकास के अलग इंतजाम
Mon, 18 Apr 2022 11:02 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:02 AM IST
सार
काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को है। इस बार चार प्रमुख पदों पर 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए 10 प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 19 अप्रैल को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को परिसर में बैरिकेडिंग का काम भी पूर्ण कर लिया गया। चुनाव के कारण आज विश्वविद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई है, हालांकि कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं चुनाव से जुड़े शिक्षक व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का भी आयोजन मानविकी संकाय में किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि चुनाव के दिन अध्यापक, अधिकारी, कर्मचारियों का प्रवेश एवं निकास कुलपति आवास के बगल से होते हुए मानविकी संकाय के पश्चिम दक्षिण चैनल गेट से होगा। सभी से अनुरोध है कि सुबह आठ बजे तक ड्यूटी पास के साथ वहां उपस्थित हों।
विज्ञापन
मतदान के लिए छात्राओं को प्रवेश व निकास कुलपति आवास के बगल के प्रवेश द्वार से होते हुए मानविकी संकाय के पूर्व-दक्षिणी चैनल गेट से होगा। छात्रों को प्रवेश मुख्य द्वार से तथा निकासी मानविकी संकाय स्थित डाकखाने के बगल में के गेट से होगा। चुनाव के दौरान मतदान परिसर में मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
मतदान के लिए 23 बूथ बनाए गए
नामांकन के चार माह बाद हो रहे मतदान के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। लगभग दस हजार विद्यार्थी चार प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह नौ से दो बजे तक होगा और मतगणना 3.30 बजे से शुरू होगी। छात्रसंघ के चार और संकाय प्रतिनिधि के पदों पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए संकाय अध्यक्षों की सात सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम भी बनाई गई है।