फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Counseling canceled due to uproar due to Two groups of students clashed

हंगामे के कारण रद्द हुई काउंसिलिंग: काशी विद्यापीठ में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ा, तोड़ी कुर्सियां

Sat, 24 Sep 2022 09:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को काउंसिलिंग के पहले ही दिन हंगामा हो गया।  छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। देखते ही देखते विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में घुस कर छात्र नेताओं ने कई कुर्सियां तोड़ डाली। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Counseling canceled due to uproar due to Two groups of students clashed
छात्र नेताओं ने कई कुर्सियां तोड़ डाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार से स्नातक में दाखिले के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग को छात्र नेताओं के हंगामे के कारण रद्द करना पड़ा। दाखिले के पहले दिन बीकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा में सामान्य मेरिट लिस्ट के 41 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए बुलाया गया था। लेकिन दोपहर 12 बजे तक करीब 30 विद्यार्थी काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। हंगामा शुरू होने से पहले 10 छात्रों की ही काउंसिलिंग हो पाई थी।

विज्ञापन


काउंसिलिंग प्रक्रिया करीब 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी। तभी अचानक छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। देखते ही देखते विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में घुस कर छात्र नेताओं ने कई कुर्सियां तोड़ डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमिता सिंह के साथ पहुंची पुलिस बल ने मामला को शांत कराया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के नेता को बर्खास्त करने की मांग
इसके बाद भी छात्र नेता नहीं माने। वहां से निकलकर छात्र नेता कुलसचिव सुनिता पांडेय के कार्यालय में पहुंचकर दूसरे पक्ष के नेता को चुनाव न लड़ने के लिए बर्खास्त करने की मांग करने लगे। एक पक्ष के अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव सिंह ने प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज कर चुनाव में उसे जिताने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने काउंसिलिंग कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना कमेटी की मदद से इस साल प्रवेश परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं का नंबर कहां से मिला। वहीं दूसरे पक्ष के छात्र नेता गौरव सिंह ने बताया जिस दिन प्रवेश परीक्षा हो रही थी, उसी दिन सभी परीक्षा केंद्रों से विद्यार्थियों व उनके परिजनों के नंबर लिए था। परीक्षा के परिणाम आने के बाद जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा पास किया था उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से काउंसिलिंग संबंधित जानकारियां दी गई थी।

छात्र प्रतिनिधियों व विश्वविद्यालय प्रशासन की बैठक का नहीं दिखा प्रभाव

प्रवेश काउंसिलिंग की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए 22 सितंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में छात्र प्रतिनिधियों को काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। प्रशासन की ओर से अपील भी की गई थी कि बिना किसी बाधा के काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed