{"_id":"63e677597ad21bd0a40dc536","slug":"kashi-vidyapeeth-youth-festival-foundation-day-celebration-varanasi-news-vns697985287-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी विद्यापीठ युवा महोत्सव स्थापना दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशी विद्यापीठ युवा महोत्सव स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल शिक्षा का स्थान महत्वपूर्ण है। सारी गतिविधियां डिजिटल में परिवर्तित हो रही हैं। इसके बिना कोई भी देश विकास के पथ पर नहीं बढ़ सकता है। शिक्षा हो या बैंकिंग हर जगह डिजिटल फार्म होने लगे हैं। ऐसे में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी हो गया है। इसके बिना विकास संभव नहीं है।
वह शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्थापना दिवस पर अंतर विश्वविद्यालयी युवा महोत्सव-2023 उमंग को संबोधित कर रहे थे। प्रो. शर्मा ने कहा कि युवा हमारे भविष्य हैं और वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि विद्यापीठ की स्थापना के मूल में युवा उत्थान रहा है। युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाने का कार्य काशी विद्यापीठ अपनी स्थापना के समय से ही करता रहा है। आयोजन सचिव प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि यह कार्यक्रम वायु की गति से तेज चलने वाले युवाओं को समर्पित है। स्वागत प्रो. केके सिंह ने किया। संचालन डॉ. किरण सिंह व डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव हरिश्चंद ने किया। अतिथियों का परिचय डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने किया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वंशीधर पांडेय, प्रो. अनुराग कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, प्रो. अजित शुक्ला मौजूद रहे।
नाचते, गाते पहुंचे विद्यार्थी
वाराणसी। युवा महोत्सव के उद्घाटन के पूर्व संकाय परिसर से कुलपति प्रो. एके त्यागी के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स सहित शिक्षक, छात्र और छात्राएं हिस्सा बने। नाचते, गाते झूमते हुए छात्र-छात्राओं ने परिसर में भ्रमण किया। महोत्सव में पांच विश्वविद्यालयों की टीम हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
समिति कक्ष में वाद-विवाद, काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। संयोजन प्रो. अनुराग कुमार एवं डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, संचालन प्रो. अनुकूल चंद्र राय व धन्यवाद डॉ. प्रीति ने किया। गांधी अध्ययन पीठ सभागार में एकल शास्त्रीय गायन, वादन, सुगम संगीत, समूह गायन तथा ललित कला विभाग में ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। संयोजन डॉ. संगीता घोष एवं डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने किया। डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. कविता आर्या, डॉ. विजेंद्र प्रताप, डॉ. अनिल कुमार ने सहयोग किया। ब्यूरो