महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्थापना असहयोग आंदोलन के समय बसंत पंचमी के दिन 10 फरवरी 1921 को हुई थी। राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि और 10 लाख रुपये देकर श्री हर प्रसाद शिक्षा निधि की स्थापना की। विश्वविद्यालय की नींव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रखी थी।
महात्मा गांधी ने यहीं बनाई थी आजादी की रणनीति, 100 साल का हो जाएगा ब्रिटिश शासन का ये भारतीय विवि
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:07 PM IST
सार
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वर्णिम सपनों पर खड़ा विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 30 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन 100वें स्वर्णमयी वर्ष में प्रवेश करेगा।
- इसके साथ ही काशी विद्यापीठ अब दसवां ऐसा विश्वविद्यालय बन जाएगा, जिसका 100 साल पुराना इतिहास होगा।
- इससे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय, मद्रास विश्वविद्यालय, बंबई विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मैसूर विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, उस्मानिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय सौ सालों का सफर पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन