फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapeeth

विद्यापीठ ने एलएनआईपीई को हराया, खेलेगी सेमीफाइनल

Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapeeth
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के शनिवार को आठ मुकाबले हुए। जहां पहले क्वार्टर फाइनल में विद्यापीठ की टीम एलएनआईपीई ग्वालियर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। इसके अलावा आरएमएल अवध विवि फैजाबाद ने पंजाब विवि चंडीगढ़, पूर्वाचल विवि जौनपुर ने बीएचयू को और पंजाबी विवि पटियाला ने आरटीएमएन विवि नागपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

वहीं लीग मुकाबलों में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को, पंजाबी विवि पटियाला ने मंगलोर विवि को, एलएनआईपीई ग्वालियर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर को और आरटीएम विवि नागपुर ने केए हायर एजुकेशन कोयंबटूर को पराजित किया।
विज्ञापन

रविवार को दो सेमीफाइनल में काशी विद्यापीठ टीम का आरएमएल अवध विवि फैजाबाद से और पंजाबी विवि पटियाला का पूर्वांचल विवि जौनपुर से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed