फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapeeth

परीक्षा समिति लगाएगी पदक, उपाधि पर फाइनल मुहर

Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapeeth
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 12 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक, उपाधि पाने वालों की सूची पर अंतिम मुहर परीक्षा समिति की बैठक में लगेगी। अब तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जो पदकधारियों की सूची जारी की गई हैं, उस पर 24 तक आपत्तियां आनी है। माना जा रहा है कि दीपावली के अवकाश के बाद परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद पदकधारियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। अलग-अलग समितियों के गठन के साथ ही अब समारोह में विश्वविद्यालय और संकायों में सर्वोच्च अंक पाने वालों की अंतिम सूची जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पिछले दिनों वेबसाइट पर तो सूची जारी कर दी गई है। साथ ही स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध छात्रों की उपाधियां तैयार कराई जा रही हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि के लिए जो नाम राजभवन को भेजे गए हैं, वहां से भी अब तक कोई स्वीकृति नहीं आई है। ऐसे में दीवाली बाद पदक पाने वालों के साथ ही मुख्य अतिथि का नाम तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed